फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नकली दवा बनाने के मास्टरमाइंड की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने शुक्रवार को ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा बनाने के मास्टर माइंड राजस्थान के अलवर जिले के देवाड़ी के आशियाना ग्रीन निवासी नवीन बंसल उर्फ अक्षय की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने मामले में लगातार तीसरे आरोपी की जमानत याचिका खारिज की है।



एक जून को एसटीएफ ने सेलाकुई के बायांखाला से प्रतिष्ठित दवाई कंपनियों के नकली रेपर, नकली आउटर बाॅक्स, लेबल और क्यूआर कोड के साथ बिहार के छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। मौके से एसटीएफ ने दवा कंपनियों के 658 और शराब की कंपनियों के 386 स्टीकर और क्यूआर कोड बरामद किए थे। पुलिस ने संतोष कुमार, नवीन बंसल उर्फ अक्षय, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता, पंकज शर्मा और विजय कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नवीन बंसल ने न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह ने कहा कि पुलिस के विवेचना में अब तक आरोपी को ही मास्टरमाइंड बताया गया है। अन्य आरोपियों की अभी गिरफ्तारी होनी है। आरोपी के खिलाफ संगठित गिरोह का मुखिया होने के पर्याप्त साक्ष्य है। न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका रद्द कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें