फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मोरी के सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, 14 मकान जले, आग बुझाते समय छह लोग झुलसे

Mon, 27 May 2024 01:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)

सार

पुरोला मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है।एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरी तहसील के दूरस्थ सालरा गांव में सोमवार को लगी भीषण आग में 14 मकान जल गए। एक कुठार भी आग की चपेट में आया। अग्निकांड में 10 मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए, जबकि चार मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान आग बुझाते वक्त 6 ग्रामीण भी झुलस गए। जिसमें से एक को गंभीर हालत में सीएचसी मोरी में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशु हानि नहीं हुई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ सालरा गांव में सुबह करीब 11 बजे अनिल सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग फैली। देखते ही देखते आग भीषण हो गई और आसपास के अन्य मकानों को अपनी जद में ले लिया। घटना की सूचना पर करीब 11:30 बजे एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, वन विभाग, राजस्व आदि की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुईं, लेकिन सालरा गांव के सड़क से करीब 8 किमी की पैदल दूरी पर होने के चलते यहां राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमों को पहुंचने में करीब 4.5 घंटे का समय लग गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  मौसम दिखा रहा अपने तल्ख तेवर...40 के पार पहुंचा तापमान, गर्म हवाओं ने झुलसाया, तस्वीरें
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण करीब आधा किमी दूर स्थित जलस्रोत से पानी ढोकर और सेब के बगीचों में इस्तेमाल किए जाने वाले स्प्रे मशीन में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। अग्निशमन टीम गांव पहुंची तो आग बुझाने के काम में तेजी आई। शाम करीब 5 बजे बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने वक्त छह ग्रामीण भी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे यमराज थापा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती करवाया गया है। अग्निकांड में 14 मकान जल गए। जिसमें 10 मकान पूरी तरह राख हो गए। इसके अलावा अन्न भंडार के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कुठार भी जल गया। अग्निकांड से कुल 22 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में 5000-5000 रुपए, 1-1 तिरपाल और 2-2 कंबल दिए गए हैं।

डीएम ने मांगी थी वायुसेना से मदद
मोरी के सालरा गांव में अग्निकांड की सूचना पर डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने अग्निशमन एवं रेस्क्यू अभियान के लिए वायुसेना से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी गई थी। जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन

प्रभावितों की सूची

1.गंगा सिंह
2.देवाशीष सिंह
3.शिव सिंह
4.प्रकाश सिंह
5.प्रताप सिंह
6.किताब सिंह
7.कलमी देवी
8.आजमणी
9.सत्यपाल
10.मुन्ना
11.मंगुली
12.भपेंद्र
13.रणवीर सिंह
14.अनिल
15.अजयपाल
16.जयेंद्र सिंह
17.गिम्मर सिंह,
18.हरदयाल सिंह
19.अरविंद सिंह
20.प्रमोद
21.सुरतमा देवी
22.कपिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें