फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: घनसाली के कोट गांव में भीषण अग्निकांड, बेघर हो गए छह परिवार, 12 कमरों का मकान जलकर राख

Sat, 13 Jun 2026 09:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घनसाली गोनगढ़ पट्टी के कोट गांव में देर रात हुए भीषण अग्निकांड में 12 कमरों का एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में मकान में रह रहे अनुसूचित जाति के छह गरीब परिवारों का सब कुछ स्वाहा हो गया, जिससे परिवारों के सामने रहने और जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे 12 कमरों के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान में रखा घरेलू सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं।

इस अग्निकांड में किशोरी लाल, वंदना देवी, हरिदास, विजय लाल, देवी लाल और डबल लाल के परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद सभी परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...IMA POP:  ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दिनेश लाल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र सहायता पहुंचाने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें