सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में ट्यूबवेल से खेत में पानी डालने को लेकर दो पक्षियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सबसे बड़े भाई विनोद (45) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक पक्ष हिंदू है। पिटाई करने वाला पक्ष मुस्लिम है।
घटना के बाद गांव में बजरंग दल और अन्य संगठनों से कार्यकर्ताओं के लिए जमा हो गई है। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद की ओर जाकर उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। उसके बाद कार्यकर्ता पिटाई करने वाले व्यक्ति के घर की ओर चले गए। पुलिस ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को रोका। अब कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के लिए निकल गए हैं।