फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

Tue, 07 May 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

भगवानपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में देर रात आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रुड़की और भगवानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से यहां रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र स्थित गागलहेड़ी मार्ग पर शाहिर निवासी चाचक चौक गागलहेड़ी रोड, भगवानपुर का कबाड़ का गोदाम है। जहां देर रात आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में फैलना शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें...बाबा केदार चले अपने धाम:  दूसरे पड़ाव के लिए किया डोली ने प्रस्थान, तस्वीरों में देखें उमड़ा आस्था का ऐसा सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रुड़की और भगवानपुर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया है। उधर, भगवानपुर अग्निशमन प्रभारी केशव दत्त तिवारी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें