फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के क्रम में बड़े मंगलवार को श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें निशा भजन मंडली की ओर से भजनों और सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन

दिगंबर दिनेश पुरी महाराज ने बताया कि आज के यजमान गिरधर भटनागर ने मंदिर में विराजमान सिंदुरिया हनुमानजी का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद निशा महिला भजन मंडली की ओर से सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ और भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन मंडली ने भजन भी सुनाए। अंत में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गिरधर भटनागर, सुनील गोयल, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, निशा शर्मा, शालिनी गोयल, सुनील गोयल, प्रीति गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रीना सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें