रेसकोर्स गुरद्वारे में आयोजित कीर्तन समागम में शबद कीर्तन करता रागी जत्था।
देहरादून। अकाल पूरख की फौज व श्री गुरु हरिकशन साहिब कीर्तन विद्यालय की ओर से साका ननकाना साहिब के शहीदों की याद में शनिवार को विशेष कथा-कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। सबद-कीर्तन के माध्यम से शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया।
गुरुद्वारा गोविंद नगर में उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से शनिवार रात हुए कार्यक्रम में भाई ओमबीर सिंह हजूरी रागी (गुरुद्वारा गोविंदनगर) ने सबद-कीर्तन की प्रस्तुति दी। भाई ओंकार सिंह उना साहिब वाले ने शहीदों के इतिहास पर कथा विचार किया। भाई सतिंदर बीर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब श्री अमृतसर ने गुरमत पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री हरकिशन साहिब कीर्तन एकेडमी के अध्यक्ष मनमीत सिंह, सतापल सिंह, हरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सहोता, गुरमत प्रचार सभा के अध्यक्ष हरचरण सिंह चन्नी, गुरुद्वारा गोविंदनगर रेसकोर्स के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी, पार्षद देवेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।