फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बेटे के पार्थिव शरीर को देख छलके पिता के आंसू, बोले पाकिस्तान से होनी चाहिए आर-पार की लड़ाई

Sun, 17 Jun 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
Vikas Gurung - फोटो : file photo
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला निवासी जवान विकास गुरुंग के पिता पूर्व सैनिक रमेश गुरुंग इस घटना से बेहद आहत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही से लगातार सैनिक शहीद हो रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि एक बार फिर से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए। रविवार को शहीद बेटे विकास गुरुंग का पार्थिक शरीर घर पहुंचने से पहले गमगीन माहौल के बीच उनके पिता रमेेश गुरुंग ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर दर्द बयां किया।

उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की वजह से भारतीय सैनिकों लगातार शहीद हो रहे हैं। कभी किसी के पिता, कभी पति, तो कभी बेटे का पार्थिव शरीर तिरंगा में लिपटा हुआ आ रहा है।       
विज्ञापन


 

विज्ञापन

Martyr vikas gurung
शहादत देने वाले सैनिकों के घरों में मातम में मनाया जा रहा है, लेकिन केंद्र की सरकार चुपचाप यह सब देख रही है। कहा कि सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है, इसके बाद ही शहादत के इस क्रम को रोका जा सकता है।

नम आंखों के साथ उन्होंने बताया कि उनका बेटा बहुत होनहार था और उसमें सेना में भर्ती होकर देश सेवा की ललक थी। वहीं, विकास की शहादत के बाद गमजदा माता बीना गुरुंग और बहन पूनम गुरुंग गुमसुम स्थिति में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें