फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंचा शहीद विकास गुरुंग का पार्थिव शरीर, देखते ही बिलख उठे घरवाले

Sun, 17 Jun 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Martyr vikas gurung
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए वीर सैनिक विकास गुंरुग का पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर पहुंचा। बेटे को देखते ही घरवाले बिलख उठे।

विज्ञापन


शहीद विकास के पार्थिक शरीर को देहरादून एयरपोर्ट जौलीग्रांट लाया गया। जहां मौजूद सेना के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सेना के वाहन से पार्थिव शरीर को ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर स्थित आवास पर ले जाया गया।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर के दौरान मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हिम्मत से डटे जांबाज विकास गुरुंग ने अपनी जान की बाजी लगा दी।
विज्ञापन


आतंकियों के साथ हुर्इ मुठभेड़ के दौरान ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी विकास गुरुंग शहीद हो गए। विकास 2/1 गोरखा रेजिमेंट में सिपाही के पद पर तैनात थे। विकास के पिता रमेश गुरुंग सेना से सेवानिवृत्त है। जबकि उनका छोटा भाई निरंजन भी भारतीय सेना में तैनात है।

विज्ञापन

Martyr vikas gurung
पिता ने बताया कि शहीद विकास गुरुंग परिवार में ही नहीं पूरी यूनिट का दुलारा था। पिता रमेश गुरुंग ने बताया कि विकास पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे रहता था। इसीलिए उसे पूरी यूनिट बहुत प्यार करती थी।

विकास 29 मार्च को ही 36 दिन की छुट्टी पर घर आया था। तब घर में हंसी खुशी का माहौल था। 6 अप्रैल को विकास का जन्मदिन मनाया गया था। इस दौरान विकास ने अपने दोस्तों को भी बुलाया था।

बताया कि 14 जून को विकास ने घर पर फोन किया था। उसने सब ठीक होने की बात कही थी, लेकिन शनिवार को सुबह सैन्य अधिकारियों के फोन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें