फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में शहीद उत्तराखंड के लाल विकास गुरुंग का परिवार है देश सेवा के लिए समर्पित

Sat, 16 Jun 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
Vikas Gurung - फोटो : file photo
विज्ञापन

ऋषिकेश में गुमानीवाला का 21 वर्षीय जवान विकास गुरुंग शनिवार को कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गोलीबारी में शहीद हो गया। सेना के अधिकारियों ने फोन पर इसकी सूचना उसके पिता को दी।

विज्ञापन


शहीद के पिता रमेश गुरुंग भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। लिहाजा उनके दोनों बेटों ने भी सेना में जाने का निर्णय लिया। उनका पूरा परिवार भारतीय सेना में सेवारत है।

पिता ने बताया कि विकास की खेलकूद में भी गहरी रुचि थी। बेटे की शहादत की खबर सुनने के बाद से मां बेसुध हालत में है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हमें विकास पर गर्व है। पिता ने रोते बिलखते हुए बताया कि विकास बहुत ही होशियार था और पूरी यूनिट का दुलारा था।
विज्ञापन

 

Trending Videos

12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में हुई

Martyr Vikas Gurung (FIle Photo)
शहीद विकास के पिता रमेश गुरुंग ने बताया कि उसकी 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय सुबाथू ( हिमाचल प्रदेश) में हुई। बताया कि उक्त विद्यालय आर्मी कैंट के अंतर्गत था।

जबकि प्राथमिक स्तर की पढ़ाई नेपाल में हुई। शहीद विकास के पिता रमेश गुरुंग भी आर्मी में थे जो वर्ष 2014 में 1/1 गोरखा रेजिमेंट से नायक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

उनका दूसरा बेटा निरंजन गुरुंग भी आर्मी की सेवा में है जो वर्तमान में 3/1 गोरखा राइफल में राइफल मैन के पद पर गुजरात में तैनात है। विकास की बहन पूनम गुरुंग आईडीपीएल स्थित केंद्रीय विद्यालय में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है।
विज्ञापन

मां बीना माया गुरुंग, पिता रमेश गुरुंग व बहन पूनम सदमे में

Vikas Gurung family members - फोटो : amar ujala
शहीद के पिता ने बताया कि उनके पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेना के अधिकारी का फोन आया था कि आपका बेटा गोलबारी में शहीद हो गया है।       

बेटे के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से विकास की माता बीना माया गुरुंग, पिता रमेश गुरुंग व बहन पूनम सदमे में हैं।

उन्होंने बताया कि बीती 29 मार्च को ही विकास 36 दिन की छुट्टी में घर आया था। तब घर में हंसी-खुशी का माहौल था। विकास के शहादत की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी हर गिरि, गुमानीवाला के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य  राजेश व्यास व काफी संख्या में आसपास के लोग शहीद के घर पहुंचे और उनके माता-पिता को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें