फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह लद्दाख एवलांच में शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर पहुंचा दून, सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

Sun, 15 Dec 2019 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, 11 दिसंबर को हुए थे शहीद
  • लेह में तैनात थे चांदमारी घंघोरा निवासी सूबेदार अनिल कुमार क्षेत्री
विज्ञापन
लोगों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह में तैनात चांदमारी निवासी सूबेदार अनिल कुमार क्षेत्री देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। शुक्रवार शाम शहीद का पार्थिव शरीर चांदमारी घंघोरा स्थित आवास पर पहुंचाया गया। शनिवार को टपकेश्वर स्थित श्मशान घाट में सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में स्थानीय लोगों का सैलाब उमड़ा था। 

विज्ञापन


चांदमारी घंघोरा गढ़ी कैंट निवासी सूबेदार अनिल कुमार क्षेत्री पुत्र लील बहादुर क्षेत्री 12-असम रेजीमेंट में तैनात थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार दस दिसंबर की रात को जम्मू-कश्मीर के लेह में पेट्रोलिंग के दौरान सूबेदार अनिल कुमार क्षेत्री की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए निकटवर्ती सैन्य अस्पताल में लाया गया। लेकिन डॉक्टर के लाख प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 11 दिसंबर को शहीद हो गए।

उनके शहीद होने की खबर मिलते ही चांदमारी स्थित घर में कोहराम मच गया। पत्नी मधु क्षेत्री, पिता लील बहादुर क्षेत्री, बच्चों, भाईयों का रो-रोकर बुरा हो गया। खबर सुनकर आसपास के लोग भी शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंच गए। शुक्रवार रात को शहीद का पार्थिव शरीर उनके चांदमारी स्थित आवास पर लाया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 नवंबर को गए थे पोस्टिंग पर

शनिवार को उनके घर से सेना के वाहन में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ा था।

दोपहर को टपकेश्वर स्थित श्मशाम घाट में जीओसी सब-एरिया भाष्कर कलीता, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर नीरज गुसांई सहित सेना के अन्य अधिकारियों, मुख्यमंत्री की ओर से ओएसडी धीरेंद्र पंवार, प्रशासन की ओर से एडीएम बीर सिंह बुदियाल, राज्य सैनिक और जिला सैनिक अधिकारी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद के बड़े बेटे समर्थ ने मुखाग्नि दी। शहीद सूबेदार अनिल कुमार क्षेत्री अपने पीछे पत्नी, पिता, दो बेटे और दो भाईयों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

शहीद सूबेदार अनिल कुमार क्षेत्री हाल ही में हफ्तेभर की छुट्टी काटकर 29 नवंबर को वापस पोस्टिंग पर गए थे। शहीद सूबेदार की पत्नी मधु क्षेत्री गृहणी हैं और उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा समर्थ (13) आठवीं में पढ़ता है और छोटा बेटा सक्षम चार साल का है। बड़े भाई अशोक दून में ही प्राइवेट जॉब करते हैं। छोटे भाई मनोज जेएंडके राइफल्स में तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें