उसने अपनी बहन अंजली से दीपक की शादी कराने की बात कही। 18 दिसंबर को उन्होंने महावीर की बहन से दीपक की शादी करा दी। हाल ही में वह परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। यहां एक होटल में उन्हें सोता छोड़ अंजली जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थी।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पास ‘लुटेरी दुल्हन’ अंजली को और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में पूछताछ में आरोपी अंजली ने बताया कि उसका असली नाम पूजा है। उन्होंने ठगी के लिए शादी की साजिश रची थी। उसने बताया कि शादी कराने में उसके भाई की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति महावीर उसका पति है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवर और नकदी बरामद कर ली है।