फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मायके में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने मायके आई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगा ली। परिजन महिला को हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का पति, पत्नी और बेटी को स्वयं मायके छोड़कर गया था। अभी मृतका के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल से सेलाकुई के रामपुर कला की छोटी बस्ती निवासी रूबी (32) पत्नी विनोद कुमार की मौत की सूचना मिली। चिकित्सकों ने बताया कि फांसी लगाने के बाद महिला को अस्पताल लाया गया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतका का मायका बरोटीवाला में है। सोमवार को गांव में एक विवाह कार्यक्रम था। वह रविवार को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मृतका का पति छह वर्ष की बेटी सहित पत्नी को मायके छोड़ गया था। सोमवार दोपहर कपड़े बदलने की बात कहकर रूबी कमरे में गई और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो भीतर रूबी चुन्नी के बने फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है। हालांकि, प्रथम दृष्टया से पारिवारिक विवाद को ही केंद्र में रखकर मामले की जांच की जा रही है। मृतका के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें