फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह कोतवाली क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर रहता था। लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


17 नवंबर की शाम कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक विद्यालय आते-जाते बेटी का पीछा करता था। एक दिन रात में बेटी शौच के लिए बाहर गई थी। उस समय युवक ने उसे डरा-धमकाकर अपने साथ बाग में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है। सोमवार की देर शाम सहारनपुर निवासी आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें