फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-खुशी शादी के बंधन में बंधे, सुहागरात के बाद पति बोला मैं समलैंगिक हूं, और फिर कर दिया ये काम

Thu, 11 Oct 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
women - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक युवक ने अपनी और घरवालों की रजामंदी से युवती से शादी कर ली। इसके बाद उसने पत्नी को बताया कि वह समलैंगिक है। यह सुनते ही पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति के समलैंगिक होने का पता लगने पर नवविवाहिता के तलाक का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


हेल्प लाइन में काउंसलिंग के दौरान दहेज, मेहर और जेवरात लौटाने की शर्त पर दोनों पक्षों के बीच तलाक हो गया। इधर, पीड़िता ने लड़के पक्ष पर समझौते से मुकरते हुए सामान और रकम न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

काशीपुर निवासी युवती का विवाह बीती 28 मार्च को रामनगर (नैनीताल) निवासी युवक से हुआ था। विवाह के समय युवती के परिजनों ने दहेज में सामान, बाइक, सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान दिया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तलाक की सहमति बन गई

निकाह के बाद विवाहिता ने अपनी सहेलियों को पति की बेरूखी के बारे में बताया। कुछ समय बाद विवाहिता के पूछने पर पति ने खुद को समलैंगिक होना स्वीकार कर उसके सामने तलाक का प्रस्ताव रख दिया।

उसने मायके आकर अपने परिजनों को सारी हकीकत बताई। वधू पक्ष ने मामले की शिकायत रामनगर पुलिस से की। रामनगर महिला हेल्पलाइन में दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग हुई।

एक अगस्त को दोनों पक्षों के बीच इस बात पर तलाक की सहमति बन गई कि वर पक्ष दहेज का सामान, बाइक, जेवर और मेहर की रकम लौटाएगा। बुधवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि तलाक के सवा माह बाद भी वर पक्ष ने समझौते के अनुसार दहेज का सामान और मेहर की रकम अदा नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें