फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादीशुदा ने खुद को अविवाहित बता महिला से मंदिर में की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा शख्स ने खुद को अविवाहित बताकर एक महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने खुद को ईपीएफओ का कमिश्नर बताया और इसके कागजात भी महिला को दिखाए। कई बार शादी की तारीख बदली और फिर झूठ बोलकर मंदिर में शादी कर ली। हद तो तब हुई जब उसने अपनी पत्नी को मामा की बेटी के तौर पर प्रस्तुत किया। युवक की पोल खुल जाने के बाद महिला ने उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी को लेकर धर्मपुर की रहने वाली महिला ने संस्कृति लोक कॉलोनी ब्राह्मणवाला के रहने वाले रविंद्र रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविंद्र रावत से कुछ साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को ईपीएफओ का सहायक प्रोविडेंट फंड कमिश्नर बताया था। महिला रविंद्र से शादी करना चाहती थी लेकिन रविंद्र ने कभी भी अपने माता पिता को महिला के परिवार से नहीं मिलवाया। सगाई के दिन भी रविंद्र अपने माता-पिता को लेकर नहीं आया। उस वक्त रविंद्र ने बताया कि घर में दादी की मौत हो गई है। ऐसे में माता-पिता नहीं आ सकते हैं। कुछ दिन बाद में कहने लगा कि उसके माता-पिता ने उसे बेदखल कर दिया है। अब वह अकेला हो गया है। उसकी इन बातों पर महिला ने विश्वास कर लिया और शादी के लिए परिवार वालों को मना लिया।

पांच मई का दिन शादी के लिए तय हुआ। लेकिन, इसी वक्त वह बोला कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते उसे दिल्ली कार्यालय बुलाया गया है। इसके लिए भी उसने दिल्ली कार्यालय का एक लेटर दिखाया। इसके बाद सात मई को शादी की तिथि तय हुई लेकिन वह नहीं आया। अब 10 मई को कोर्ट में शादी करने का दिन तय कर लिया गया। मगर उस दिन कोर्ट में हड़ताल होने के कारण शादी नहीं हो पाई। इसके बाद उसने 12 मई को रेसकोर्स स्थित मंदिर में शादी कर ली। वहां भी उसकी रिश्तेदारी से कोई नहीं आया। उसने बहाना बनाया कि मौसी ने सबको बता दिया है। इसलिए उसके माता पिता ने मौसी को अगवा कर लिया। यह सब सुनकर महिला के परिवार वालों को शक हुआ। बाद में पता चला कि रविंद्र तो पहले से शादीशुदा है। उसने जिस महिला को मामा की बेटी बताया था वह असल में उसकी पत्नी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी दस्तावेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें