लाखों लोगों की आस्था के केंद्र उत्तराखंड के इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में नए साल से शादी करना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा मंदिर समिति की ओर से कुछ नियम आवश्यक कर दिए गए हैं, जिनके बिना शादी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा।
प्रदेश के चितई ग्वल देवता मंदिर में नए साल से शादी करना महंगा हो जाएगा। मंदिर समिति ने पंजीकरण शुल्क 200 से बढ़ाकर 400 करने का फैसला किया है। सफाई के लिए ली जा रही 100 रुपये की रकम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हिंदू नववर्ष से यह दरें प्रभावित हो जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि मंदिर अब सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में रहेगा।
प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में इस बार सहालग सीजन के दौरान नवंबर-दिसंबर में 69 विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए। चितई मंदिर समिति के बनाए नियमों के तहत बिना आधार कार्ड के बिना यहां विवाह पर पाबंदी है।