फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कराएं अपनी शादी रजिस्टर

Sun, 19 Jan 2014 11:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का विवाह पंजीकरण शिविर शनिवार से देहरादून के सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में होगा। यह कैंप सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होकर शिविर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग

शिविर के पहले दिन उन्हीं लोगों का पंजीकरण किया जाएगा जिन्होंने अमर उजाला कार्यालय से मंगलवार को आवेदन फॉर्म लिया है और वहां पर कानूनी जानकारों से चेक कराया है।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

अन्य लोगों को पंजीकरण के लिए कब पहुंचना है, अमर उजाला में खबर के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी। शिविर में आने से पहले अपने जरूरी कागजात चेक कर लें। साथ ही जरूरी दस्तावेजों की फोटो कापी को सत्यापित करा कर ही शिविर में आएं।
विज्ञापन


पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोग अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। लोगों ने फॉर्म भरे और वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी पंत, अधिवक्ता सुयश कुकरेती, वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी झा और अधिवक्ता आरके चौहान से फॉर्म चेक कराया।

पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। महिला के अधिकार के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे अनिवार्य कर चुका है, खासतौर पर महिलाओं को इससे न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

- राजेश सूरी, वरिष्ठ अधिवक्ता

अमर उजाला ने कैंप लगाकर अच्छी पहल की है। कई लोग शादी करते हैं, फिर मुकर जाते हैं। विवाह के पंजीकरण से महिलाओं को उनका हक मिलेगा।
- आशुतोष, अधिवक्ता

अमर उजाला इस पहल के लिए बधाई का पात्र है। कैंप से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और लोग इसके प्रति जागरूक होंगे।
- बीडी झा, वरिष्ठ अधिवक्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें