फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः स्कूल में आयोजित हो रहा शादी समारोह, लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चे

Thu, 09 May 2019 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रंपुरा को बोर्ड परीक्षा के बाद एएनझा इंटर कॉलेज में मर्ज करने का मामला लटक गया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन होने के बावजूद अभी तक वादे के मुताबिक, राउमावि रंपुरा को एएन झा इंटर कॉलेज में मर्ज नहीं किया गया है। विद्यालय के मर्ज न होने से विद्यार्थी तीन माह से एएन झा कॉलेज के पुस्तकालय के एक कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। बुधवार को जहां नवीं और 10वीं के विद्यार्थी पुस्तकालय के एक कमरे में पढ़ रहे थे, वहीं राउमावि रंपुरा परिसर में विवाह समारोह की तैयारी चल रही थीं। 

विज्ञापन


जिले में 10 से कम विद्यार्थी संख्या वाले विद्यालयों को एक किमी के दायरे में स्थित दूसरे स्कूल में मर्ज करने के क्रम में करीब 93 विद्यालयों के विलीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। बीते छह फरवरी में 75 छात्र संख्या होने के बावजूद राउमावि रंपुरा को विलीनीकरण से पहले ही बगैर शासनादेश के एएन झा इंटर कॉलेज के पुस्तकालय में शिफ्ट कर दिया था। 

शिक्षा विभाग ने उस समय उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के बाद नए सत्र से राउमावि रंपुरा को एएन झा कॉलेज में मर्ज करने की बात कही थी। लेकिन अभी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। बुधवार को पुस्तकालय के एकमात्र कमरे को पुस्तकालय की अलमारियों से दो भागों में बांटकर एक हिस्से में नौवीं तो दूसरे हिस्से में दसवीं के छात्रों की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। 
विज्ञापन


अध्यापकों का कहना है कि दोनों कक्षाओं के अलग-अलग कक्ष न होने से पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। साथ ही शौचालय, पेयजल व दिव्यांग छात्रों के लिए रैम की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि राउमावि रंपुरा को बंद किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में अब शादी-विवाह हो रहे हैं। बुधवार को भी वहां एक विवाह समारोह आयोजित हो रहा था। 

राउमावि रंपुरा को एएन झा कॉलेज में मर्ज करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद एएन झा कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के चलते थोड़ी देरी हुई है।
- अशोक कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी

जुलाई तक राउमावि रंपुरा के एएन झा कॉलेज में मर्ज होने की उम्मीद थी। बीते फरवरी में मिले विलीनीकरण के निर्देश में स्पष्ट तथ्य न होने के कारण राउमावि को अस्थायी रूप से पुस्तकालय में शुरू कराना पड़ा था।
विज्ञापन

- ओपी शुक्ल, प्रधानाचार्य, एएन झा इंटर कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें