फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज-धज कर बारात संग दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि 12 घंटे बाद हुई शादी

Wed, 11 Jul 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

सुदूरवर्ती लाहुरघाटी में एक नाबालिग की शादी की सूचना से एसडीएम गरुड़ का पारा चढ़ गया। प्रशासन के दुल्हन के घर में डेरा डालने से रात में विवाह नहीं हो पाया। प्रशासन ने बुधवार को वर-वधू की जन्मतिथि खंगाली। जांच में जन्म तिथि सही पाए जाने के बाद सात फेरे लगाए गए।

विज्ञापन


लाहुरघाटी के प्रकाश राम की पुत्री लता (18) का विवाह अमर सिंह (33) पुत्र खुबकरन सिंह निवासी बसेतनगर थाना जाकिर जिला बरेली से एक माह पूर्व तय हुआ था। वर पक्ष मंगलवार रात बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। एसडीएम गरुड़ को रात में किसी ने फोन पर लड़की के नाबालिग होने की सूचना दी।

सूचना पर एसडीएम राजस्व पुलिस की टीम के साथ देर रात विवाह स्थल लाहुरघाटी के खाखरी गांव पहुंचे। प्रशासन की टीम को विवाह स्थल पर देख बारातियों और घरातियों के हाथ पांव फूल गए। राजस्व पुलिस वर-वधू सहित आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए पटवारी चौकी लाई जिस कारण तय समय पर विवाह नहीं हो पाया। इधर आज एसडीएम सुंदर सिंह, पटवारी एससी मटियानी, भुवन वर्मा ने वर-वधू की जन्म तिथि खंगाली।
विज्ञापन


जांच में युवती बालिग पाई गई। इसपर राजस्व पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़  दिया। हस्तक्षेप के बाद वर-वधू ने बुधवार को सात फेरे लिए। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह का कहना है कि मानव तस्करी की आए दिन सूचना मिल रही है, जिस कारण उन्होंने कार्यवाही की। उन्होंने राजस्व और रेगुलर पुलिस से मानव तस्करी की घटनाओं को हल्के में न लेने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें