फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखियों और गिफ्ट पैक से गुलजार हुआ बाजार

विज्ञापन
विकासनगर मुख्य बाजार में राखियां खरीदती युवतियां। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन तीन अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार राखियों और उपहारों से गुलजार नजर आने लगा है। हालांकि, महामारी के चलते बाजार में भीड़ खासा कम है।
विज्ञापन

विकासनगर मुख्य बाजार में राखी बेचने वाले विनय जैन ने बताया कि बाजार में पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं। छोटे बच्चों के लिए जहां कार्टून करेक्टर वाली राखियां है वहीं युवाओं को कूल भाई, प्यारा भाई, स्वैग और मूंछ वाला भाई लिखी राखियां खासा पसंद आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस साल कोरोना का असर राखी बाजार में साफ देखने को मिल रहा है। राखियों का लोकल बाजार बहुत कम रह गया है।
महामारी के डर के चलते लोग ऑनलाइन ही राखियों की डिलीवरी को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्टून करेक्टर वाली राखियां जहां 30 रुपये से शुरू हैं। वहीं सिंपल डोरी पांच रुपये से शुरू है। इसके साथ नग और रुद्राक्ष वर्क वाली राखयिां 5 रुपये से लेकर 500 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बढ़ी उपहारों की डिमांड
महामारी के चलते इस बार बाजारों में उपहारों की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। लोग मिठाइयों से ज्यादा उपहार को तरजीह दे रहे हैं। जिसमें चॉकलेट के तरह-तरह के पैक को रखा गया है। साथ ही थाली जिसमें स्वास्तिक, दो कटोरी, रोली, चावल, मोली मौजूद है। ज्यादा पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें