फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मंदिर की दीवार पर माओवादियों ने लिखे नारे, किया जनयुद्घ का आह्वान

Fri, 10 Feb 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
maoists
विज्ञापन
उत्तराखंड के चुनावी मौसम में लगातार कई दिनों से माओवादियों सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


माओवादियों ने सोमेश्वर के पास सर्पकालिका मंदिर की धर्मशाला की दीवारों पर नारे लिख दिए। अपने नारों में उन्होंने चुनाव का बहिष्कार कर जनयुद्घ में शामिल होने का आह्वान किया है।

इससे पहले नैनीताल के धारी और अल्मोड़ा के सोमेश्वर में माओवादियों ने की सक्रियता देखी गई।
विज्ञापन

माओवादी सोमेश्वर में सक्रिय

maoists
अब कथित भाकपा माओवादी सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। पिछले दिनों भी भाकपा (माओवादी) के नाम से सोमेश्वर के एक इंटर कॉलेज, बेसिक स्कूल और शैल के कालिका मंदिर में वॉल पेंटिंग के साथ दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए थे।

पोस्टरों में लोगों से चुनाव बहिष्कार का आह्वान करने के साथ ही एक स्थानीय नेता के विरुद्ध भी टिप्पणी की गई थी।

सोमेश्वर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध 3 (1) लोक संपत्ति निरुपण अधिनियम, 127 (क) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 10/20 में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें