इस कारण खीम सिंह जिला पुलिस का भी वांछित था। एटीएस के बोरा को रिमांड पर लेने के दौरान ही जिला पुलिस ने भी उसके खिलाफ कोर्ट से बी वारंट लेकर लखनऊ में दाखिल किया था।
इसके आधार पर नौ सितंबर को बोरा को खटीमा कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन रिमांड टलने के बाद अब अगले माह चार अक्तूबर को खटीमा कोर्ट में बोरा की पेशी होगी।
सीओ खटीमा सुरजीत सिंह ने बताया कि बोरा को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से फिर बी वारंट लिया गया है, जिसे एक-दो दिन के भीतर लखनऊ में दाखिल किया जाएगा। इसके बाद अगले माह बोरा की पेशी के बाद उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।