फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मुंहमांगी चीजें नहीं मिली तो बहु को बुरी तरह पीटा, बेहोश होने पर मरा समझकर जंगल में फेंका

Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार में दहेज में जेवरात, नगदी न मिलने से खफा ससुराल पक्ष ने विवाहिता को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर जंगल में फेंक दिया। कई घंटों होश में आने के बाद पीड़िता ने जंगल से निकलकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खड़खड़ी क्षेत्र की नई बस्ती, रामगढ़ की रहने वाली अंजलि कश्यप पुत्री जगदीश कश्यप का विवाह गंगा टॉकीज के पास रहने वाले विजय वर्मा से हुआ था।

आरोप है कि दहेज में जेवरात और नगदी न लाने पर पिछले साल भी ससुराल पक्ष ने उसे पीटा था। विवाहिता ने जब इसकी शिकायत हेल्प लाइन में की थी तो ससुराल पक्ष ने ऐसा न करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीती आठ सितंबर की रात को विवाहिता से एक बार फिर जेवरात और नगदी की मांग की गई। विवाहिता के इनकार पर ससुराल वालों ने उसे रात भर बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर पास में ही जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया।  

कुछ घंटों बाद होश में आने पर पीड़िता ने अपने मायके में संपर्क साधकर आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, ननद  ममता उर्फ गुड़िया और सास कृष्णा देवी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें