रक्षाबंधन पर डाक से भेजी गई राखी समय पर नहीं मिलने से कई भाइयों की कलाई सूनी रह गई। लोगों ने इसके लिए डाक विभाग को जिम्मेदार बताया। हालांकि डाक विभाग का कहना है कि उसने जो भी डाक आई उसे संबंधित तक पहुंचा दिया।
लोगों ने डॉक विभाग को बताया जिम्मेदार
दून के कई लोगों को बहनों ने डाक से राखी भेजी थी, लेकिन रक्षाबंधन के दिन तक उन्हें राखी नहीं मिल पाई। उन्होंने डाक विभाग से संपर्क किया तो राखी का कहीं पता नहीं चला।
ऐसे लोगों का आरोप है कि डाक विभाग की ओर से कई दिन से डाक ही नहीं बांटी गई। इसके चलते उनकी राखियां डाक विभाग में ही पड़ी रह गईं।
विशेष व्यवस्था के थे निर्देश
इस संबंध में पोस्ट मास्टर जनरल उदय कृष्ण ने सभी अफसरों को रक्षाबंधन के दौरान विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। दूसरी ओर, डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी राखियां समय से बांट दी गई हैं।