फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 डॉक्टरों के हुए तबादले, देखिए पूरी सूची

Sat, 29 Aug 2015 03:01 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो माह चली कवायद के बाद शासन ने शुक्रवार को 58 चिकित्सकों के तबादले की सूची जारी कर दी। जिन चिकित्सकों के तबादले हुए हैं उनमें अधिकारी स्तर-1, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन


60 फीसदी चढ़ेंगे पहाड़
चिकित्सक तबादला नीति के तहत किए गए तबादलों में लगभग 60 प्रतिशत चिकित्सक पहाड़ में स्थानांतरित किए गए हैं। हालांकि इससे पहले विभाग लगभग 120 चिकित्सकों का तबादला करने की कोशिश में था, लेकिन राजनीतिक दखल के चलते कई बार मानकों में फेरबदल किया गया।

इनका हुआ तबादला
तबादलों में डॉ. मीनाक्षी जोशी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय देहरादून, डॉ. ज्योति बोहरा को दून से जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. कुश ऐरन को देहरादून से ऋषिकेश, डॉ. राजेश पांडे टिहरी से देहरादून, डॉ. विनय कुमार त्यागी टिहरी से देहरादून, डॉ. राम प्रकाश नंदगाव टिहरी से डोईवाला, डॉ. हनुमान दास पौड़ी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, डॉ. सतीश कुमार गोपेश्वर से विकासनगर, डॉ. प्रताप सिंह को थराली चमोली से देहरादून, डॉ. आरके आनंद हरिद्वार से रुड़की, डॉ. अनिल ढींगरा अल्मोड़ा से हल्द्वानी, डॉ. कमल कुमार शर्मा काशीपुर से रुड़की, डॉ. जितेंद्र भट्ट बागेश्वर से नैनीताल, डॉ. जितेंद्र बिष्ट नैनीताल से दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर, डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता देहरादून से उत्तरकाशी, डॉ. मीनाक्षी उनियाल महानिदेशालय से नरेंद्रनगर, डॉ. कल्पना गुप्ता महानिदेशालय से पौड़ी, डॉ. सुमन आर्य महानिदेशालय से नैनीताल, डॉ. सुरेंद्र दत्त सकलानी ऋषिकेश से उत्तरकाशी, डॉ. बीसी रमोला देहरादून से पौड़ी, डॉ. रामशरण सिंह चौहान देहरादून से कोटद्वार, डॉ. अनिल कुमार आर्या महानिदेशालय से रानीखेत, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट देहरादून से अल्मोड़ा, डॉ. प्रेमसिंह पोखरियाल डोईवाला से उत्तरकाशी, डॉ. चंद्र प्रभा सिंह भगवतपुर देहरादून से चमोली, डॉ. कैलाश सिंह गुंजियाल पौड़ी से नगर निगम देहरादून, डॉ. मनोज कुमार गर्ग गोपेश्वर से बौराड़ी उत्तरकाशी, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव गोपेश्वर से रुद्रपुर, डॉ. दुर्गा प्रसाद जोशी हरिद्वार से पौड़ी, डॉ. प्रनम प्रताप सिंह हरिद्वार से रुड़की, डॉ. राजकुमार रुड़की से नैनीताल, डॉ. मदन मोहन आर्या पिथौरागढ़ से काशीपुर, डॉ. निखिल कुमार अल्मोड़ा से रानीखेत, डॉ. ओमकार सिंह सितारगंज से लोहाघाट चंपावत, डॉ. विजय कुमार ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, डॉ. बसंत राम ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, डॉ. सतीश चंद्र गुप्ता सितारगंज से गोपेश्वर, डॉ. राजीव कुमार गांधी काशीपुर से पिथौरागढ़, डॉ. बलबीर सिंह दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर से त्यूनी देहरादून, डॉ. चंद्रशेखर भट्ट कपकोट बागेश्वर से बैजनाथ बागेश्वर, डॉ. जगदीश पाठक नैनीताल से टिहरी, डॉ. ओमप्रकाश आर्या नैनीताल से रानीखेत, डॉ. योगेश चंद्र पुरोहित मोतीनगर हल्द्वानी से अल्मोड़ा, डॉ. संगीता त्रिपाठी कालाढूंगी नैनीताल से चंपावत, डॉ. एनएस तोमर पौड़ी से ऊधमसिंह नगर,  डॉ. कैमाश कुमार पौड़ी से देहरादून, डॉ. केसी भट्ट अल्मोड़ा से अल्मोड़ा, डॉ. सुधीर पांडे पौड़ी से डोईवाला, डॉ. चंद्रा रावत पिथौरागढ़ से नैनीताल, डॉ. विनीता सयाना डोईवाला से प्रेमनगर, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा नैनीताल से रुद्रपुर, डॉ. दीप्ती सिंह नैनीताल से देहरादून,  डॉ. विपिन पंत अल्मोड़ा से हल्द्वानी, डॉ. कुसमा रावत गोपेश्वर से पौड़ी, डॉ. गरिमा पंत नरेंद्रनगर से मसूरी, डॉ. जावेद रुड़की से पिथौरागढ़ और डॉ. अनिल कुमार वर्मा लक्सर हरिद्वार से पौड़ी स्थानांतरित किए गए हैं। शासन ने 15 दिन के भीतर चिकित्सकों को नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें