उत्तराखंड की 17वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए राज्य वासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही देहरादून पुलिस लाइन में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि 'विकास के पथ पर अग्रसर उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
वहीं देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल केके पॉल ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। राज्यपाल केके पॉल ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद विभिन्न टिमों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
राज्यपाल डॉ. केके पाल परेड की सलामी ली। महिला पाइप बैंड के अलावा आतंकी गतिविधियों और आपदा की स्थिति में गुलदार और एसडीआरएफ के जवानों ने डेमो के माध्यम से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यकम में राज्यपाल पे पदक विजेताओं को सम्मानित किया। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस की ओर से साहसिक खेलों का प्रदर्शन किया गया।
वहीं स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तो कहीं क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को बधाई दी। कहा कि शहीदों के परिवारों को पूरा न्याय मिलेगा। उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर विधायक खजानदास, महापौर विनोद चमोली और अन्य लोग भी मौजूद रहे।