फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीनों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 27 घायल

Thu, 16 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सैयद कालू शाह की मजार पर चादर पोशी करने जा रहा जायरीनों का ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। हादसे में 28 जायरीन घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जसपुर स्थित सैयद कालू शाह की दरगाह पर चादरपोशी के लिए केलाखेड़ा से करीब 50 जायरीन ट्रक (यूपी22/5396) से रवाना हुए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ दूर हाइवे पर जाने पर गणेशपुर पुलिया के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस ने जयरीनों को ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में नाजिम (19), महक (10), शाइना (5), सुहानी (12), अमीदा (1), मोबीन जहां, मोहम्मद रफी, नफीस, जुबैर,  कश्मीरा (2),  शफीकन (50), अरमान अली (6) शबाना (19), रिजवाना, आसिम, राशिद, रिजवाना, तबस्सुम, रुखसाना, फूलजहां, जाकिर, शहनाज, जाकिर, इमरान सहित 28 घायल हो गए। एसओ ललित मोहन जोशी ने घायलों को सीएचसी बाजपुर में भर्ती कराया। डाक्टरों ने नाजिम और जुबैर की हालत गंभीर होने पर दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान नाजिम की मौत हो गई। अन्य चोटिल लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराकर अपने घर चले गए। एसओ के अनुसार ट्रक में करीब 50 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें