मिलम में आईटीबीपी का सामान पहुंचाने गए 6 नेपाली मजदूर बर्फबारी के कारण वहीं फंस गए हैं। मजदूरों को आईटीबीपी ने मिलम कैंप में ठहराया है। बर्फबारी के कारण मिलम जाने वाला पैदल रास्ता बंद है। उपजिलाधिकारी बीएस फोनिया ने बताया कि आईटीबीपी के सभी पोस्ट सुरक्षित हैं। मिलम रास्ते को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन दिन बाद बिजली बहाल, रसोई गैस की किल्लत
मुनस्यारी में रविवार को तीसरे दिन बिजली बहाल हुई है। बर्फबारी के कारण शुक्रवार को लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। थल-मुनस्यारी मार्ग 3 दिन से बंद होने के कारण रसोई गैस के वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से मुनस्यारी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है।
रिलकोट में 6, मिलम में 5 फीट गिरी है बर्फ
आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार रिलकोट में 6 फीट, मिलम में 5 फीट, बोग्ड्यार में 3 फीट, लीलम में 5 इंच बर्फ गिरी है। बर्फ के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है।