फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः सेना ने आधा दर्जन परिवारों को दी सात दिन में घर खाली करने की मोहलत

Sat, 20 Jul 2019 06:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहरादून के लोहारवाला, सिरमौर मार्ग पर आधा दर्जन परिवारों को सेना ने सात दिन की मोहलत दी है। अगर उन्होंने घर खाली नहीं किए तो सेना की टीम कार्रवाई करेगी। शुक्रवार को सेना की टीम यहां ध्वस्तीकरण करने पहुंची और टीम सैन्य क्षेत्र में बनी दो गोशालाएं तोड़कर लौट गई। 

विज्ञापन


बता दें कि राजेंद्रनगर और ओएनजीसी के पिछले हिस्से में एक ओर सैन्य क्षेत्र है और दूसरी ओर नगर निगम क्षेत्र है। जहां दोनों की सीमा पर कई परिवार बसे हैं। सेना की ओर से सैन्य क्षेत्रों की तारबाड़ की जा रही है।

15 जुलाई को सेना की टीम यहां पहुंची थी और मकानों पर नोटिस चस्पा किए थे। जिसमें उन्हें अतिक्रमण खुद तोड़ने के लिए 18 जुलाई तक का वक्त दिया था। 19 जुलाई को फिर ब्रिगेडियर पीएस बेंस और कर्नल विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सेना की टीम मौके पर पहुंची और दो गोशालाएं तोड़कर अन्य पर कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय देकर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें