पत्रकार वार्ता करते मंत्री प्रसाद नैथानी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बुधवार को सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कुमाऊं विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति न होने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। देहरादून कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि सरकार आखिरकार इतने बड़े विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति के बिना क्यों संचालित करवा रही है। कार्यवाहक कुलपति के सहारे विश्वविद्यालय चल रहा है।
क्या सरकार की कार्यप्रणाली इतनी सुस्त है कि इतने लंबे समय में भी एक स्थाई कुलपति सरकार को नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार, किसी भी कुलपति के विवि से जाने से पहले ही नए कुलपति की नियुक्ति होनी चाहिए। लेकिन सरकार इस मामले पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। अगर सरकार जल्द ही नियुक्ति नहीं करेगी तो इसका विरोध किया जाएगा।