फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध हालात में खड्ड में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- घटनास्थल के पास हिमाचल प्रदेश नंबर का लोडर वाहन भी मिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालसी। तहसील क्षेत्र के कोटी-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर सुदोई खड्ड में करीब 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक के मुंह और शरीर पर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल के पास हिमाचल प्रदेश नंबर का एक लोडर वाहन लावारिस अवस्था में मिला। पुलिस ने वाहन में मिले फोन, चालक के लाइसेंस और आरसी से मिले पते के आधार पर शिमला के रानवी गांव में संपर्क किया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कालसी राजेंद्र लाल ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे ग्राम प्रहरी ने सुदोई खड्ड में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर टीम की मदद से शव को खड्ड से बाहर निकाला गया। घटनास्थल के पास से एक हिमाचल प्रदेश नंबर का लोडर वाहन मिला, जिसमें गोबर भरा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वाहन में एक मोबाइल फोन भी रखा था जो लगातार बज रहा था। लाइसेंस, आरसी और मोबाइल फोन के आधार पर शिमला में संपर्क किया गया लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें