पीएम ने देश के हर तबके के लोगों के लिए योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ लोगों को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगली बार लोकसभा चुनाव में भी देश में मोदी सरकार ही आएगी।
इस अवसर पर अंकुश शुक्ला, आचार्य पवन दत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनूप भारद्वाज, अनुराग वाजपेयी, अनुज दुबे, शिवकुमार शर्मा आदि भी मौजूद रहे।