पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के क्षेत्र गाजीपुर में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संपूर्ण देश में रेलवे के विकास के लिए अद्भुत काम किया है। शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या ने कहा कि बलिया के गाजीपुर में रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और उच्चीकरण के लिए जो कार्य किया उसी के अनुसार पूरे देश में विकास होना चाहिए। उन्होंने मोतीचूर रेलवे स्टेशन और मोतीचूर रेलवे फाटक के विकास करने की मांग उठाई।
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ रेलवे के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। उन्होंने हरिद्वार में रेलवे की ओर से एक नर्सिंग स्कूल खोले जाने की मांग उठाई। इस मौके पर रेलवे के उप महाप्रबंधक राजेश तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, संजय चतुर्वेदी, कामिनी सड़ाना, संजय चोपड़ा, आशुतोष शर्मा, हरजीत सिंह, पार्षद अनिरूद्घ भाटी, विनित जौली, अनिल मिश्रा, आशु चौधरी, राजीव भट्ट, पंकज सहगल, अमन गुप्ता, प्रदीप आदि शामिल हुए।
तरुण विजय के कार्यों को सराहा
केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व सांसद तरुण विजय के कारण हरिद्वार में उन्हें आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि देश के रेलवे स्टेशनों पर बैंच बनवाने में जो सहयोग किया वो अतुलनीय है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि तरुण विजय की दूरदर्शिता और उनकी निधि से हुए कार्यों से प्रदेश के साथ हरिद्वार स्टेशन पर बने रैन बसेरे का लाभ यात्रियों को मिलता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि तरुण विजय की लेखनी ने सामाजिक सरोकारों को निभाने में काम किया और प्रदेश हित के साथ नीचले वर्ग को ऊपर उठाने के लिए हमेशा काम किया है।
यह होगी रैन बसेरे में सुविधा
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तत्कालीन राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने अपनी सांसद निधि से दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था, जिससे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भव्य रैन बसेरे का निर्माण किया गया। इसमें 34 बेड के दो हाल बनेंगे, जिनमें 18 महिला और 18 पुरुष यात्री रुक सकेंगे। रैन बसेरे में कुर्सी से लैस एक वेटिंग हाल अलग से बनाया गया है। तरुण विजय ने बताया कि इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।