I
I
I
Iशिवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिताI
शिवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित मनोज राणा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में ठाकुरी क्लब ने शास्त्री क्लब को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि अजय हांडा ने 51 हजार नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हैप्पी वैली में आयोजित प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में ठाकुरी क्लब देहरादून ने शिवा दून को 4-3, सुदंरवाला देहरादून ने अदरा शिवा को 3-2, शास्त्री क्लब ने यंग शिवा को 1-0 और शिवा बी ने टीएचएफ को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में शास्त्री क्लब ने शिवा बी को 4-2 और ठाकुरी क्लब ने सुंदरवाला को 7-6 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ठाकुरी क्लब और शास्त्री क्लब के बीच खेला गया। ठाकुरी क्लब ने शास्त्री क्लब को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का विजेता बना। इस दौरान अजय हांडा, समाजसेविका अनु हांडा, पूर्व विधायक अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 25 हजार नकद और ट्राॅफी दी गई। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 15-15 हजार नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट कीपर राहुल कठैत, बेस्ट प्लेयर मानव, बेस्ट स्कोरर आकाश, उभरती टीम का पुरस्कार शिवा जूनियर को दिया गया। इस मौके पर पालिका सभासद जसबीर कौर, बीएस नेगी, कुलदीप रावत, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।