फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं को भा रही राजस्थानी, अरेबिक मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने का रेट दो से ढाई गुना तक बढ़ाI
विज्ञापन




करवाचौथ को लेकर महिलाओं की तैयारी जोरों पर है। महिलाएं बाजार जाकर मेहंदी लगवा रही हैं। इस बार राजस्थानी, अरेबिक, इंडो-अरेबिक, भारतीय और मोरक्कन मुपलाई मेहंदी महिलाओं को खूब भा रही है।



सोमवार को शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, पलटन बाजार से लेकर धामावाला, धर्मपुर, प्रेमनगर, राजपुर रोड समेत अन्य बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। मेहंदी आर्टिस्ट ने बताया कि मेहंदी लगाने का रेट, डिजाइन और अवसर के हिसाब से अलग-अलग रहता है। सामान्य दिनों में एक हाथ पर मेहंदी लगाने का रेट 100 से 150 रुपये तक होता है, लेकिन करवाचौथ पर इसमें दो से ढाई गुना इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


मेहंदी वाले मनोज ने बताया कि महिलाएं हाथों पर राजस्थानी मेहंदी और पैरों पर अरेबिक मेहंदी लगवा रही हैं। साथ ही पति का नाम भी लिखवा रही हैं। राजस्थानी मेहंदी 1000 से 1500 रुपये और अरेबिक मेहंदी 2000 से 3000 रुपये तक की लगाई जा रही है।
विज्ञापन








Iनेल एक्सटेंशन भी करवा रहीं महिलाएंI

पलटन बाजार में कलीरें नेल एक्सटेंशन की मैनेजर महक ने बताया कि करवाचौथ के लिए 31 अक्टूबर तक नेल एक्सटेंशन पर 600 रुपये का विशेष ऑफर दिया जा रहा हैं। यहां पर एक्रेलिक, जैल और टेंपररी नेल एक्सटेंशन किए जा रहे हैं। दिन के आठ से 10 महिलाएं नेल एक्सटेंशन करवाने आ रही हैं। इसके अलावा नेल आर्ट की डिमांड भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें