फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मनोज अवस्थी बने संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा में मनोज अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने इस बाबत पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

मनोज अवस्थी ने प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल सहित प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। विक्रम सिंह रावत ने कहा कि संगठन लगातार कर्मचारी हित में काम कर रहा है। मनोज अवस्थी लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। अब उनके अध्यक्ष बनने के बाद ओपीएस की मुहिम को और तेज किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान मोर्चा घेराव करेगा। 2027 से पहले उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें