फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय संघ की आम सभा पर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्व अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कहा, 31 जुलाई को समाप्त हो चुका कार्यकाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सचिवालय संघ की प्रस्तावित आम सभा को लेकर विवाद गहरा गया है। संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने छह फरवरी को बुलाई गई आम सभा के विरोध में मुख्य सचिव एवं सचिव, सचिवालय प्रशासन को पत्र सौंपा है। वहीं, सचिवालय संघ ने साफ किया है कि नियमानुसार ही आमसभा बुलाई गई है, जिसमें चुनाव समेत महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।
विज्ञापन

जोशी ने कहा है कि सचिवालय संघ की कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुका है। संविधान के नियम 12(क) के अनुसार समय रहते नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक पदाधिकारियों को आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं है। यह संविधान के विरुद्ध है। साथ ही सचिवालय कर्मचारी कल्याण कोष में रखी 30 लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि के आहरण-वितरण में अनियमितता का भी आरोप लगाया गया है। दीपक जोशी ने आम सभा पर तत्काल रोक लगाने, चुनाव अधिकारी नियुक्त करने और शांतिपूर्ण ढंग से द्विवार्षिक चुनाव कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई न होने पर विरोध के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। सचिवालय संघ के महासचिव राकेश जोशी ने कहा कि उन्होंने आम सभा बुलाई है। उसमें आय-व्यय सहित संविधान की व्यवस्था के हिसाब से सभी जानकारी रखी जाएगी। हम भी चुनाव कराने जा रहे हैं। वर्तमान कार्यकारिणी को चुनाव कराने, अधिकारी को नामित करने का अधिकार है। राकेश जोशी ने कहा कि आरोप लगाने वाले दीपक जोशी ने ने खुद ही अपने तीन कार्यकाल में छह-छह माह बाद चुनाव कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें