फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने किए श्री सिद्धबली धाम के दर्शन, खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

Fri, 05 Jun 2026 12:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

आतंकवाद विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने वाले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने श्री सिद्धबली धाम पहुंचकर दर्शन किए। 
विज्ञापन
श्री सिद्धबली धाम में पूजा करते मनिंदरजीत सिंह बिट्टा  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा ( एआईएटीएफ) के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने शुक्रवार को कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया। और देशवासियों की कुशलता और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद बिट्टा ने श्री सिद्धबली मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से भेंट की।

विज्ञापन


मंदिर समिति ने मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। बताया गया कि बिट्टा कोटद्वार में बी.सी. खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढे़ं...Chardham Yatra:  स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को आतंकवाद विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उन पर अतीत में कई जानलेवा हमले हुए, जिनमें 1993 का दिल्ली बम धमाका भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी। वर्तमान में वह शहीद सैनिकों और आतंकवादी हमलों के पीड़ित परिवारों की सहायता के कार्यों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें