फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परफेक्ट बहू है उत्तराखंड सरकारः हरीश रावत

Mon, 19 Dec 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पीडीएफ के साथ कांग्रेस का सात जन्मों का साथ हैं। मंगलवार को देहरादून में आयोजित घोषणा पत्र समिति की बैठक में रावत ने यह बयान दिया।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि कांग्रेस का पीडीएफ से गहरा नाता है। लेकिन कुछ मं‌थराए हैं जिन्हें इस साथ से परेशानी है। मीडिया को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया में भी ऐसी मंथराए हैं।

इस दौरान संगठन और उत्तराखंड सरकार के बीच रिश्तों में खटास की बात पर सीएम रावत बोले ‌कि ये सास बहू का झगड़ा नहीं है। हमारी सरकार परफेक्ट बहू है। बैठक में रावत ने घोषणा पत्र में नए जिले के वादे को पूरा न कर पाने पर सफाई दी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटी प्रशासनिक इकाइयों का गठन किया है। तहसीलों व उपतहसिलों की संख्या दोगुनी की। रावत ने कहा कि 2017 में सत्ता में वापसी पर जिले बनाये जायेंगे।

प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के टिकटों के लिए इलेक्शन कमेटी ने सीएम हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को अधिकृत किया है। प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।

सोनी ने कहा कि छटनी के बाद बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए हैं। प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला सोनिया और राहुल गांधी लेंगे। अंबिका सोनी ने बताया कि पीडीएफ की चुनाव भूमिका पर सीएम रावत और प्रदेश अध्यक्ष फैसला लेंगे। हरीश रावत ने कहा कि घोषणा पत्र के लिए आम जनता से सुझाव लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें