फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी सचिव पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगा प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते भारतीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने मंडी समिति विकासनगर के सचिव पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समिति सचिव को बर्खास्त करने की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में काश्तकारों ने कहा कि मंडी समिति विकासनगर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। मंडी समिति के अंदर कहीं पर भी एलईडी डिस्पले बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही मंडी परिसर में शौचालय भी नहीं है। दूरदराज से आने वाले काश्तकारों के भी ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। मंडी परिसर में बनी सड़कें भी बीते कई वर्ष से टूटी हुई है। इसके साथ ही मंडी समिति कार्यालय के सामने बना पार्क भी लंबे समय से बदहाल अवस्था में है। मंडी परिसर में कूड़ा निस्तारण की भी उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण यहां तहां गंदगी पसरी रहती है। उक्त व्यवस्था को बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी मंडी सचिव की होती है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। कहा कि अगले एक से दो दिन में गन्ना सेंटरों पर तुलान शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी सेंटरों पर अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रानिक काटा लगाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव गुलफाम अहमद, विमल तोमर, पंजाब सिंह मजीठिया, खजान सिंह, संजय खन्ना, सिकंदर, नेक मोहम्मद, अरुण चौधरी, विवेक बिष्ट, ओम प्रकाश, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें