फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु के साथ ही जल प्रदूषण फैला रहा प्लांट

विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 53वें दिन भी जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ ही पूर्व सैनिकों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सुरजीत सिंह नखोलिया ने कहा कि प्लांट से निकलने वाली जहरीली हवा युवाओं को अंदर से खोखला बना रही है। इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण हो रहा है। बल्कि जल प्रदूषण भी बढ़ रहा है। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण युवा सुबह खेल मैदानों में खिलाड़ी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। प्लांट के आसपास का वातावरण प्रदूषित होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ ही पेड़ों पर भी असर दिखने लगा है। प्लांट के आसपास रहने वाली करीब चार लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। यदि सरकार प्लांट को नहीं हटाती तो उन्हें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। धरना देने वालों में प्रेमबल्लभ ध्यानी, सूबेदार(सेवानिवृत्त) एके झा, संदीप भंडारी, सतपाल धानिया, सतीश राणा, विनीता भंडारी, नीमा जोशी, निशा दास, आशा रावत, सपना शर्मा, कुसुम भपट्ट, बीना बमराड़ा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत, जगमोहन सिंह्र, र सिंह गुंसाई, सूबेदार (सेवानिवृत्त) खड़क सिंह सामंत, सुरेंद्र सिंह गुंसाई, भगवान सिंह आले, हरि सिंह आले, पृथ्वी सिंह, नरेन्द्र सिंह नेगी, मोहन सिंह राणा, कर्नल (सेवानिवृत्त) केएस नेगी, कर्नल (सेवानिवृत्त) पीसी उप्रेती, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) एसएस मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें