फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: खुद को सेना का अधिकारी बताने वाला एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, पासिंग आउट परेड के समय धरा गया

Sun, 12 Jun 2022 10:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आरोपी के पास से पैरा लेफ्टिनेंट ऑफिसर की वर्दी(लुधियाना से सिलवाई हुई), पहचान पत्र, दोपहिया वाहन और फर्जी मोहरें बरामद हुईं हैं। आरोपी वर्तमान में देहरादून में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
आरोपी जयनाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के बाहर सेना की वर्दी में संदिग्ध घूमने की सूचना से हड़कंप मच गया। एसटीएफ और सैन्य इंटेलीजेंस की टीम ने उसे तत्काल हिरासत में लिया और गोपनीय स्थान पर ले गई। पूछताछ में पता चला कि वह पहले सैनिक था और भगोड़ा घोषित हो चुका है। वर्तमान में वह देहरादून में ही रह रहा है। अब तक की जांच में पूरे मामले में देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


शनिवार को आईएमए में पासिंग आउट परेड चल रही थी। आईएमए परिसर के आसपास सेना का कड़ा पहरा था। बाहर पुलिस और खुफिया तंत्र का जाल बिछा था। इस बीच सूचना मिली कि आईएमए के बाहर पंडितवाड़ी सीमा पर सेना की वर्दी में एक संदिग्ध घूम रहा है। आसपास खड़े सैनिक भी उसकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सैन्य इंटेलीजेंस और एसटीएफ की टीम ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया।

गोपनीय स्थान पर ले जाकर उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम जयनाथ शर्मा निवासी ग्राम अड़बढ़ाहा, देवीपुर, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश बताया। उसने लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी की वर्दी पहनी थी। उस पर पैरा लिखा था। गहनता से पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले सेना में ही तैनात था।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। इस दौरान वह भाग गया और फिर ड्यूटी पर नहीं लौटा। वर्ष 2017 में सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। दो साल से वह किराये का मकान लेकर देहरादून में रह रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

सेना में भर्ती के नाम पर ले चुका है पैसे 

आरोपी खुद को आर्मी का अफसर बताता है। घर और आसपास के लोगों को बताता था कि उसकी आईएमए में ट्रेनिंग चल रही है। उसने कई लोगों से सेना का अफसर बताते हुए भर्ती के नाम पर पैसे भी लिए हैं। वर्तमान में उसने जो वर्दी पहनी थी, वह लुधियाना में सिलवाई थी।

कई यूनिट में घूम चुका है 

आरोपी अपने फर्जी आई कार्ड के माध्यम से देश की कई आर्मी यूनिटों में घूम चुका है। वह अंतिम बार वाराणसी यूनिट में घूमा था। अभी तक की पूछताछ में देश विरोधी गतिविधियों की पुष्टि नहीं हुई है। उसकी दी हुई जानकारियों की पुष्टि की जा रही है। सत्यापन के लिए टीमें उसके गृह जनपद भेजी गई हैं। आरोपी के पास से पैरा लेफ्टिनेंट की वर्दी, पहचान पत्र, दो पहिया वाहन, अधिकारियों की मुहरें आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें