फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के मासूम को फिल्म दिखाने के बहाने खेत में ले गया और किया दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 17 Aug 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

छह साल के बच्चे को फिल्म दिखाने के बहाने गांव से ले गए एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बच्चे के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव के ही छह साल के बच्चे को फिल्म दिखने के बहाने खेत में ले गया। यहां उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

Trending Videos
विज्ञापन

लोगों की भीड़ बढ़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गया

बच्चे के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ बढ़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी बच्चे के परिजनों की दी गई। जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंच गए।

यहां से पीड़ित बच्चे के परिजनों ने पुलिस को मामने की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। मगर युवक गांव से फरार हो गया। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें