फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते-करते आ गया ट्रेन के नीचे, मौत

Mon, 26 Oct 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन रुकने पर एक यात्री को नीचे उतरकर मोबाइल पर बात करने की कीमत जान गंवा कर चुकानी पड़ी। फोन पर बात करते हुए यात्री को ट्रेन आने की भनक तक नहीं लगी और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। खुली आंखों से मौत का मंजर देखकर ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। जीआरपी ने शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


रुड़की क्षेत्र में खानपुर के कलसिया गांव निवासी दयाराम (62) पुत्र संदल सिंह मुकदमे की तारीख पर रामनगर रुड़की कोर्ट आया था। तारीख से निपटने के बाद दयाराम पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था।

ढंढेरा फाटक पर पैसेंजर ट्रेन रुकने पर वह नीचे उतर गया और रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर चंडीगढ़ एक्सप्रेस क्रॉस हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करते-करते चला गया दूसरे ट्रैक पर

बातचीत के दौरान दयाराम को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने की भी खबर नहीं लगी और वह उसकी चपेट में आकर कट गया। यात्रियों की सूचना पर रुड़की जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दयाराम मोबाइल पर बातचीत करने में इतना मशगूल था कि उसे ट्रेन की आवाज भी नहीं सुनाई दी। ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्रियों ने उसे इशारे से ट्रेन आने की जानकारी भी दी, लेकिन वह समझ नहीं पाया।

मोबाइल कॉल की कीमत दयाराम को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ गई। जीआरपी चौकी प्रभारी मोतीराम शर्मा ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें