बचपन में हाथ पर बनाया टैटू युवक पर उस वक्त भारी पड़ गया जब उसे ईद के दिन ईदगाह में नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। दरअसल युवक के हाथ पर ओम जैसी आकृति गुदी हुई थी, जिसे देखते ही आस-पास नमाज अदा कर रहे लोग भड़क गए। उसे न केवल ईदगाह से बाहर किया बल्कि पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस उसे थाने ले गई, पूछताछ में पता चला कि युवक कोलकाता का रहने वाला मुस्लिम है। यह टैटू उसके हाथ में बचपन से गुदवाया था।
मंगलौर स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जा रही थी। इसी दौरान नमाजियों ने एक युवक को नमाज पढ़ते देखा जिसके हाथ पर ओम जैसी आकृति गुदी हुई थी।
टैटू देखते ही भड़क गए लोग, बुला ली पुलिस
नमाज
- फोटो : प्रतीकात्मक
नमाजी के हाथ पर टैटू देखते ही लोग भड़क गए। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे मुफ्ती मासूम के पास ले गए। पल भर में खबर पूरे मस्जिद में फैल गई।
पूछताछ में युवक इतना घबरा गया कि वह कुछ जवाब ही नहीं दे पाया। इसके बाद मुफ्ती ने पुलिस को सूचना दी। मस्जिद में संदिग्ध युवक के घुसने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस मस्जिद पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
बचपन में गुदवाया था टैटू
पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
- फोटो : amar ujala
थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अख्तर पुत्र मुर्सलीम निवासी हुगली कोलकाता बताया। बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे पर काम करता है और उसने यह टैटू बचपन में एक मेले में गुदवाया था। वह तब इस बारे में कुछ नहीं जानता था।
इसके बाद पुलिस ने ढाबा मालिक को बुलाया और उससे युवक के बारे में जानकारी ली। ढाबा मालिक ने युवक की बात का समर्थन किया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को ढाबा मालिक के सुपुर्द कर दिया।