फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर नेता से ठगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कई नेताओं को ऊंचे पद और टिकट का लालच देकर मोटी रकम ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के अमृतसर निवासी आरोपी गौरव कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




गौरव ने कांग्रेस के कुछ विधायकों को होटल में रुकवाने की व्यवस्था करवाने के नाम पर भावना पांडे से 25 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने भावना पांडे को भरोसा दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से फोन पर बात करते हुए उनकी आवाज सुनाई। भावना पांडे की तहरीर पर राजपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार तीन मई को जाखन स्थित पिनाकल रेजिडेंसी निवासी भावना पांडे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कनिष्क सिंह नाम का व्यक्ति खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर उन्हें पार्टी में अहम पद दिलाने और सर्वे कराने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

गत 13 अप्रैल को आरोपी के साथी ने उनके घर पहुंचकर नकद रकम ले ली जिसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर एसआईटी व राजपुर पुलिस की टीम गठित की गई। जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद ली गई। पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह का सदस्य जाखन स्थित पैसिफिक मॉल के पास एक अन्य व्यक्ति से 12 लाख रुपये लेने पहुंचा है।
विज्ञापन




इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अमृतसर पंजाब का रहने वाला है और उसने कनिष्क सिंह के नाम से फर्जी पहचान बनाकर देशभर के नेताओं को निशाना बनाया। गिरफ्तार आरोपी गौरव कुमार (42) निवासी नेहरू कॉलोनी मजीठा रोड अमृतसर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


Iट्रू कॉलर और नेता डॉट कॉम से जुटाई जानकारी
I

पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि उसने ट्रू कॉलर और नेता डॉट कॉम जैसी साइटों का इस्तेमाल कर नेताओं की जानकारी जुटाई और उन्हें टिकट और पद दिलाने का झांसा दिया। बता दें कि माई नेता डॉट कॉम वेबसाइट में चुनाव लड़ने वाले नेताओं के एफीडेबिट आदि जानकारियां होती हैं।

I
I

Iकई राज्यों में नेताओं से की ठगी
I

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने 2017 में जयपुर में एक नेता को विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर 1.90 करोड़ रुपये ठगे थे। 2017 में ही राजस्थान में एक नेता से टिकट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे। वर्ष 2025 में पटना में तीन लाख रुपये लिए। 2021 में पंजाब के लुधियाना और संगरूर जिले में कई लोगों से अलग-अलग धनराशि ठग ली।

I
I

Iआरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह में छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू समेत चार अन्य सदस्य भी शामिल हैं जो ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून
I



Iहरियाणा नंबर की टैक्सी से दून आए ठग, घंटाघर में बदली कार
I

राहुल गांधी का निजी सचिव बनकर कई नेताओं को झांसे में लेने वाला ठग गौरव कुमार हरियाणा नंबर की कार से देहरादून पहुंचा था। इसके साथ गिरोह के अन्य सदस्य भी थे। देहरादून में 13 अप्रैल की रात करीब नौ बजे इन्होंने टैक्सी बदली। उत्तराखंड के नेताओं पर रौब झाड़ने और जांच एजेंसियों को धोखा देने के लिए यहां की लोकल नंबर की टैक्सी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें