सुभाषनगर में किराए के कमरे पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवाया।
क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि किराए के कमरे पर एक व्यक्ति पंखे से लटका हुआ है। जांच की गई तो मृतक की पहचान नवराज शार्दुल निवासी चांदखेड़ा, अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई। सूचना पर मृतक की पत्नी आशा व साला आशीष रावत पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था और पति-पत्नी का आपस में झगड़ा होता रहता था। पिछले दिन पहले मृतक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से वह अकेला ही रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृत्यु के कारणों की अभी जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।