फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि हो गई कंगाल, पढ़िए प्यार में घनचक्कर बनीं महिला की कहानी

Mon, 09 Oct 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में अपने मकान में रहती थी महिला - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
रुद्रपुर की एक महिला प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि कंगाल होकर रह गई। आरोपी के कहने पर महिला ने ऐसा कदम उठाया कि सच जानने के बाद से वह सकते में आ गई है।
विज्ञापन


मामला रुद्रपरु में मॉडल कॉलोनी का है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। वह बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में अपने मकान में रहती थी।

रामपुर निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और युवक उनके साथ रहने लगा। इस दौरान उसने व्यवसाय करने के लिए उसे मकान बेचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने की कार्रवाई की मांग

घर बेचकर मिले सारे रुपए युवक को दे ​​दिए
शातिर युवक ने कहा कि व्यवसाय में अच्छी कमाई के बाद हम कहीं और मकान बनाएंगे।

भरोसा कर महिला ने अपना मकान बेच दिया और घर बेचकर मिले सारे रुपए युवक को दे ​​दिए। फिर युवक और बच्चों के साथ किराए पर रहने लगी। 

आरोप है कि अब युवक घर नहीं आता है और ना ही किराया दे रहा है। जिससे महिला के लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें