फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाली और बाहर वाली के चक्कर में घनचक्कर बन गया पति, हुआ बुरा हाल

Sat, 14 Jul 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
विवाहेत्तर संबंध - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के शादीशुदा युवक को दूसरी महिला से आंख मिलाना महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो प्रेमिका उसे छुड़ाने थाने पहुंच गई। बाद में युवक की ओर से मांफी मांगने और अपने परिवार के साथ रहने की शर्त पर पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।  

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। वह चंडीगढ़ में नाई की दुकान चलाता है। वहां उसकी एक महिला से प्रेम संबंध हो गए। महिला परिवार छोड़कर युवक के साथ ही रहने लगी।

जब युवक ने परिवार का अनदेखी शुरू की तो परिजनों ने इसका कारण जाना चाहा। परिजनों को भनक लगी की कि उसके साथ एक महिला रह रही है। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे वापस घर बुलाया। गांव में पंचायत हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने पति को घर बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया

jail
युवक ने स्वीकार किया कि बाहरी महिला उसके साथ रह रही है। उसने पंचायत को और अपने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह अब साथ नहीं रहेगी।

उसके कुछ दिन बाद वह महिला फिर उसके साथ रहने लगी। ऐसे में पत्नी ने उसे घर बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जब उसकी प्रेमिका को इसकी भनक लगी तो वह चंडीगढ़ से भगवानपुर पहुंच गई।

इस दौरान थाने में युवक की पत्नी और प्रेमिका के बीच तू- तू, म-ैं मैं हुई। उसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाया। युवक की ओर से पुलिस से माफी मांगने पर युवक को शुक्रवार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें